Live Khabar 24x7

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस करेगी कोर्ट में पेश, 7 दिन की न्यायिक रिमांड आज हो रही खत्म

September 3, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को आज पुलिस न्यायलय में पेश करेगी। देवेंद्र यादव की रिमांड आज खत्म हो रही है। पुलिस आज न्यायलय से रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी। बता दें कि देवेंद्र यादव के खिलाफ पुलिस ने 18 से ज्यादा गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इनपर भीड़ को भड़काने और बलौदाबाजार हिंसा आगजनी में शामिल होने का आरोप है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से न्यायायिक हिरासत में हैं। अबतक देवेंद्र यादव की दो बार न्यायिक रिमांड की अवधि कोर्ट ने बढ़ा दी थी।

देवेंद्र यादव के वकील अनादि शंकर मिश्रा ने बताया कि, पुलिस के चालान पेश करने का इंतजार है। आज भी जमानत के लिए आवेदन नहीं लगाएंगे। उन्होंने बाताया कि, पूरी स्थिति कोर्ट खुलने के बाद ही पता चलेगा कि पुलिस आज चालान पेश कर रही है या नहीं।

RELATED POSTS

View all

view all