Live Khabar 24x7

Politcal War : BJP का पोस्टर वार, कांग्रेस पर साधा निशाना, लिखा – प्रदेश म अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज

October 18, 2024 | by Nitesh Sharma

Politcal War :

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

रायपुर। Politcal War : सूरजपुर हत्याकांड में मुख्य आरोपी के NSUI का कनेक्शन सामने आने के बाद से भाजपा हमलावर है। कांग्रेस पर लगातार पोस्टर के जरिये भाजपा निशाना साध रही है। आज एक और पोस्टर को भाजपा ने जारी किया है। सोशल मीडिया एक्स पर कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर गुंडाराज के बीज बोने का आरोप लगाया है।

जारी पोस्टर में छत्तीसगढ़ के दो आम आदमी अखबार पढ़ते हुए आपस में बैठकर कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं समाचार पत्र में कांग्रेस पार्टी के गुंडों पर साय सरकार के एक्शन की हेडलाइन लिखी नजर आ रही है। इस पोस्टर को जारी करते हुए भाजपा ने छत्तीसगढ़ी में लिखा है कि प्रदेश म अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज…काबर कि अपराधी मन ऊपर नकेल कसत हे विष्णु सरकार…

Politcal War : देखें BJP का ट्वीट:

 

RELATED POSTS

View all

view all