मैहर। Political : राजनितिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने पार्टी एवं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से भाजपा आलाकमान की टेंशन बढ़ गई है।
अटकलों के दौर में माना जा रहा है कि भाजपा बागी विधायक नारायण त्रिपाठी दोबारा से कांग्रेस में शामिल हो सकते है। उसके इस्तीफे के पार्टी छोड़ने की वजह उनकी टिकट काटकर श्रीकांत चतुर्वेदी को मैहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। नारायण त्रिपाठी की एक बार फिर घर वापसी देखने को मिल सकती है।
बता दें कि विधायक त्रिपाठी पिछले 2-3 साल से लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे थे और अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमलावर थे। बीजेपी की लिस्ट में मैहर से सिंधिया समर्थक श्रीकांत चतुर्वेदी का नाम घोषित होने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि नारायण त्रिपाठी कांग्रेस का दामन थाम सकते है।