Live Khabar 24x7

Political Breaking : BJP दफ्तर पहुंचे कैलाश गहलोत, थोड़ी देर में थामेंगे भाजपा का हाथ

November 18, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

नई दिल्ली। Political Breaking : दिल्ली की आतिशी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब कैलाश गहलोत अब भाजपा के होने जा रहे है। अब से कुछ देर पहले वह दिल्ली भाजपा के दफ्तर पहुंचे है। जहां वे भाजपा की सदस्यता लेंगे। इससे पहले रविवार को उन्होंने दिल्ली सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। अब वे भाजपा का दामन थामने जा रहे है।

आपको बता दें कि एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल को भेजे गए पत्र में कैलाश गहलोत ने लिखा था कि लोगों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं में पीछे छूट गई है। लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं। आप का महत्वपूर्ण चेहरा रहे गहलोत ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए शीशमहल जैसे कुछ शर्मनाक विवादों का भी जिक्र करते हुए कहा था कि इससे सभी को संदेह होता है कि क्या हम अब भी खुद को ‘आम आदमी’ मानते हैं।


 

RELATED POSTS

View all

view all