Political Breaking : भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दिया इस्तीफा, जानें इस फैसले की वजह
December 28, 2023 | by livekhabar24x7.com
भोपाल। Political Breaking : मध्यप्रदेश की राजनितिक गलियारियों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस्तीफा दे दिया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महसचिव पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
पार्टी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए थे। तभी से वो इस पद पर लगातार बने रहे. उन्हें इस पद पर 9 साल हो गए हैं।
बीजेपी महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा, “आज मैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति एक पद’ के अनुसार मैंने महासचिव पद से इस्तीफा देते हुए उन्हें सौंप दिया।” विजयवर्गीय ने आगे कहा, “मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने 9 वर्ष तक पहले अमित शाह फिर जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में देश के अलग-अलग स्थानों पर संगठन को गढ़ने में प्राणप्रण से कार्य किया।”
अपनी नई भूमिका को लेकर कहा, “अब मुझे पार्टी ने मध्य प्रदेश में एक नई भूमिका के लिए भेजा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प वर्ष 2047 में भारत, विश्व का शक्तिशाली देश बने, इस दिशा में मध्य प्रदेश को शक्तिशाली बनाने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कार्य करेगें।”
RELATED POSTS
View all