Political Breaking : MP और छत्तीसगढ़ का कौन होगा मुख्यमंत्री? दो दिन बाद मिलेगा नया मुखिया
December 5, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Political Breaking : भाजपा ने पांच राज्यों में से तीन जीत कर अब 17 राज्यों को भगवा रंग दिया है। प्रदेश में नेता जीत के बाद जहां पटाखे फोड़ रहे है , तो नाखून भी चबा रहे है। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर एक के बाद एक नाम सामने आ रहे है। एक ओर सीएम दावेदारों को दिल्ली बुलावे की खबरें है। आम जनता को भी अपने मुख्यमंत्री के चेहरे का इन्तजार है।
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अरुण साव, ओपी चौधरी व अन्य नेताओं के नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आ रहे है। भाजपा आलाकामन बैठक के बाद जल्द सीएम का चेहरे का ऐलान करेगी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को 7 सितंबर को नया मुखिया मिल जाएगा।
RELATED POSTS
View all