Live Khabar 24x7

Political : साय कैबिनेट की पहली बैठक पर कांग्रेस का वार, कहा – भाजपा की धोखेबाजी शुरू, महतारी वंदन, धान खरीदी, ऋण माफी पर नहीं लिया निर्णय

December 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Political : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट की पहली बैठक हुई। जिसमें 18 लाख पीएम आवास के फैसले पर मंजूरी दी गई। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई, जिसमें सीएम साय के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव मौजूद रहे। मीडिया से रूबरू होने के दौरान उन्होंने किसानों को दो सालों का बकाया बोनस देने के फैसले के सवाल पर 25 दिसंबर को फैसले लेने की बात कही। जिसके बाद कांग्रेस संचार प्रमुख ने भाजपा पर धोखेबाजी करने का आरोप लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशिल आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में धान खरीदी शुरू है, भाजपा ने वायदा किया था प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रू. के भाव में धान की खरीदी करेंगे, साथ ही भाजपा ने वायदा किया था धान खरीदी केन्द्रों में, गांव में ही एकमुश्त नगद भुगतान किया जायेगा लेकिन केबिनेट की बैठक में इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया। यह ऐसा विषय है जिसमें तुरंत निर्णय लेने की आवश्यकता है। जब धान खरीदी केंद्रों में 21 क्विंटल के आधार पर निर्णय नहीं पहुंचेगा। 3100 के मूल्य तथा नगद भुगतान की व्यवस्था नहीं होगी तो किसानों के इस वायदे का क्या होगा?

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा भाजपा के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने किसानों का 2 लाख तक कर्जामाफ का वायदा भी किया था। इस संबंध में विजय शर्मा का प्रचार का अनेक वीडियों सोशल मीडिया में भी वायरल है, जिसमें वे 2 लाख तक कर्ज माफी करने का वायदा कर रहे है। केबिनेट में उसके बारे में भी कोई फैसला नहीं हुआ, किसानों से लिकिंग में कर्जा वसूली शुरू है। कर्ज माफी पर तुरंत आदेश की जरूरत है ताकि किसानों से वसूली बंद हो।

महतारी वंदन पर कहा कि भाजपा ने चुनाव में 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों से फार्म भरवा कर सरकार बनते ही 1000 रू. प्रति माह, साल में 12000 रू. महतारी वंदन के तहत देने का वायदा किया था लेकिन केबिनेट में इस पर भी निर्णय नहीं हुआ। साथ ही 500 रू. सिलेंडर पर भी केबिनेट में विचार नहीं हुआ।

आगे कहा पहली ही बैठक में भाजपा की सरकार ने वायदाखिलाफी के लिये जमीन तैयार करना शुरू कर दिया है। चुनाव के पहले सरकार बनते ही मोदी की गारंटी लागू करने का वायदा किया था, अब कह रहे पांच साल में गारंटी लागू करेंगे। कोई सरकार 24 घंटे में ही अपने वायदे से मुकर जायेगी इसका बड़ा उदाहरण भाजपा की सरकार ने पेश किया।

RELATED POSTS

View all

view all