Live Khabar 24x7

Political : हार की समीक्षा के बाद कुमारी सैलजा का बयान, कहा – वोट प्रतिशत नहीं हुआ कम, लोकसभा में लेकर आएंगे ज्यादा से ज्यादा सीट

December 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर. Political : दिल्ली में आज अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय में हार की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस टीम को आलाकामन को जवाब देना था। बैतहक में हार की वजहों पर चर्चा की गई। वहीं बैठक के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान आया है। टीम लीडर के तौर पर सकारात्मक सन्देश देने की कोशिश की गई है।

उन्होंने कहा कि हम निराश हैं लेकिन हताश नहीं। हमारा वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ है। जो कि छोटी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे लोकसभा चुनाव है, सभी साथियों ने आला नेताओं को भरोसा दिलाया है कि ज्यादा से ज्यादा सीट लेकर आएंगे।

आगे कहा कि राष्ट्रीय और स्थानीय मीडिया चैनलों के एग्जीट पोल के मुताबिक हमारी सरकार बन रही थी, इसमें कई हद तक सच्चाई भी थी, क्योंकि हमारा वोट परसेंटेज कम नहीं हुआ। जो कि छोटी बात नहीं होती है। पांच साल सरकार रहने के बाद वोट परसेंटेज को बरकरार रखना बहुत बड़ी उपलब्धी होती है।

प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कहा कि हम सरकार नहीं बना पाए, जिसकी समीक्षा हम कर रहे हैं। सभी साथियों ने मिलकर शीर्ष नेताओं को ये विश्वास दिलाया है कि हमने लोगों का विश्वास नहीं खोया है। हमने 18 महिलाओं को टिकट दी, उनमें से 11 जीतकर आई हैं। कई जगह हमारा वोट शेयर हमारे पक्ष में रहा है। किसान और गरीब ने हमारा साथ दिया है। बाकी जो कमी रह गई उसका डिटेल ऐनालिसिस किया जाएगा। आने वाले समय में हमारे नेता हर जगह जाएंगे, लोगों का विश्वास बढ़ाएंगे और लोकसभा में ज्यादा से ज्यादा सीटें लेकर आएंगे।

Highlights of Media Bite

 

RELATED POSTS

View all

view all