Live Khabar 24x7

Political : प्रभावशील नेताओं के हाथों बिकी कुमारी शैलजा, TS सिंहदेव को किया हीरो की तरह प्रमोट और खुद हीरोइन की तरह खिंचवाती रही फोटो, पूर्व विधायक का बयान

December 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Political : छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली में हार की समीक्षा कर रही है। टीएस सिंहदेव, अमरजीत भगत के बाद एक और पूर्व विधायक का बयान सामने आया है। जिसने राजनितिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का संचार विभाग EVM को लेकर सवाल उठा रहा है। तो कोई आपसी मतभेद की बात कर रहा है। इस बीच पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पार्टी के प्रभारी के खिलाफ बगावत में उतर गए है। बृहस्पत सिंह ने PCC प्रभारी कुमारी सैलजा को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि PCC प्रभारी कुमारी सैलजा को जल्द हटाया जाए, कुमारी सैलजा प्रभावशील नेताओं के हाथों बिक गई थीं। उन्होंने आगे कहा कि TS सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट कर रही थी और कुमारी सैलजा हीरोइन की तरह फोटो खींचा रही थी।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में जहां बीजेपी को 54 सीट पर जीत मिली है तो वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर ही सीमट गई। कांग्रेस के लगभग 9 मंत्रियों को इस चुनाव में करारी हार मिली है। वहीं अब प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद सीएम फेस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

 

RELATED POSTS

View all

view all