Live Khabar 24x7

Political News : विपक्षी दलों के महाबैठक पर अमित शाह ने साधा निशाना, बोले- पटना में चला फोटो सेशन, कुछ भी कर ले जीत हमारी ही होगी

June 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गृह मंत्री शाह आज से दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मंच से पटना में हुए विपक्षी दलों के महाबैठक पर हमला बोलते हुए कहा कि, आज पटना मे एक फोटो सेशन हो रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की ही जीत होगी।

Read More : Political News : CM भूपेश बघेल ने BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा पर साधा निशाना, बोले – उन्हें, खुद BJP गंभीरता से नहीं लेती…

 

जम्मू में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, ‘पटना में आज एक फोटो सेशन चल रहा है। पूरे देश के विपक्ष के सार नेता एक मंच पर मिल रहे हैं और मीटिंग के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि हम भाजपा और नरेंद्र मोदी को कड़ी चुनौती देंगे। ‘

उन्होंने यह भी कहा है कि, ‘मैं यहां से विपक्ष के इन नेताओं को यह बताना चाहता हूं कि आप कितने भी लोगों से हाथ मिला लो एक साथ नहीं आ सकते हैं, यदि साथ आ भी गए तो 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी का 300 से ज्यादा सीटों के साथ आना फिर से जीत दर्ज करना तय है।’ अमित शाह ने कहा कि 2024 के चुनाव में हमें 300 से ज्यादा सीट जीतना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

RELATED POSTS

View all

view all