Political News : विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेता नाना पटोले का इस्तीफा
November 25, 2024 | by Nitesh Sharma

मुंबई। Political News : महाराष्ट्र के सियासी गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी की हार के बाद नाना पटोले ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी ने राज्य में 103 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे सिर्फ 16 सीटें जीत सकी।
बता दें कि साकोली सीट से उम्मीदवार नाना पटोले ने 208 वोटों से जीत दर्ज की। ये जीत इस साल सबसे कम अंतर से जीती गई सीटों में शीर्ष तीन में शामिल है। इससे पहले 2019 विस चुनाव में नाना पटोले को करीब 8,000 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।
इस साल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। बालासाहेब थोराट, पृथ्वीराज चव्हाण, विजय वडेट्टीवार, यशोमति ठाकुर, माणिकराव ठाकरे जैसे दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।
RELATED POSTS
View all