Live Khabar 24x7

Political News : पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- BJP दंगा भड़काकर जीतना चाहती है चुनाव

October 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Political News : ‘छत्तीसगढ़ की खनिजो केंद्र सरकार अपने मित्रों को बांटने का काम कर रही हैं। ये सिर्फ नफरत फैलाने का काम करते हैं। BJP देश को तोड़ने का काम कर रही हैं। लेकिन राहुल जी धर्म के माध्यम से जोड़ने काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने राम जी के मार्गदर्शन पर भारत जोड़ो के यात्रा निकाली और नफरत को हटाकर मोहब्बत के बाजार खोली।’ माता कौशल्या की भूमि में भाजपा के लोग नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भड़काऊ भाषण यहां दे रहे हैं। भाजपा दंगा भड़काकर चुनाव जीतना चाहती है।यह बात कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरणदास ने राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम जाति जनगणा की बात कर रहे है, जो इन्हे हजम नहीं हो रहा हैं। ये जाति जनगणना के खिलाफ हैं। हमने उम्मीदवारों का चयन सभी वर्गों को ध्यान में रखकर किया हैं। सभी वर्गो को उम्मीदवारी दी हैं। अल्प संख्यायक को भी स्थान दिया हैं। बीजेपी चुनाव से पहले छाती ठोकर ओबीसी वर्ग समूह का हितैषी बताते थे। लेकिन सब भूल गए, हमारे तीन-तीन मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से आते हैं। कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से आते हैं।

Read More : CG Political : भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं, कका अभी लम्बे समय तक BJP के छाती में दलेंगे मुंग

मणिपुर की घटना पर कहा कि, वहां लोगों का नरसंहार हुआ। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर पाई। प्रधानमंत्री 2 महीने में चार बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं, लेकिन एक बार भी मणिपुर नहीं गए। आज लाखों लोग बेघर हो गए हैं, खाने को लोगों को नहीं मिल रहा है, कहीं गांव तक अनाज नहीं पहुंच रहा है। बच्चियों के साथ बलात्कार, छोटे-छोटे बच्चों के साथ हत्या कर दिया गया, रक्त की होली खेली गई। लेकिन इन्हे सिर्फ राजनीति करनी हैं।

छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार

उन्होंने आगे कहा कि भूपेश बघेल की लगन और मेहनत उनकी सोच हमेशा गरीबों के बीच में रहती है। जैसे ही कांग्रेस सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ सरकार ने 10000 करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा गरीबों की काम करती है। 4 घंटे के अंदर किसानों को बड़ी राहत दी गई। कांग्रेस सरकार ने 2500 धान खरीदी का वादा किया था, और वादे के अनुसार ही खरीदी की।

मैं पिछले महीने से सुन रहा हूं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार रिपीट हो रही है। एक-एक सीट को हम गिर रहे थे और मैं दावे के साथ गया था 63 तक सीट हम जीत रहे हैं। राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा का सफल यात्रा का बेनिफिट मिला है। उनके नेताओं को गिन लीजिए और हमारे नेता को गिन लीजिए हमारे नेता की छवि बहुत अच्छे हैं नजरिया साफ है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएगी 63 सीट जीतेगी।

RELATED POSTS

View all

view all