Live Khabar 24x7

Political News : आज तीन राज्यों के बीजेपी प्रभारियों की दिल्ली में बैठक, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर हो सकती है चर्चा

December 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Political News : छत्‍तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्‍थान में भाजपा ने भारी बहुमत के साथ चुनाव जीत लिया हैं। लेकिन इस बीच तीनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों के के चेहरे को लेकर बीजेपी माथापच्ची कर रही हैं। सभी 3 राज्यों में तीनों राज्यों में CM पद के लिए कई दावेदार हैं। जिनके चयन पर आज दिल्ली में चर्चा होगी। दरअसल आज तीनों राज्यों के भाजपा प्रभारियों की आज दिल्ली में बैठक होने वाली हैं। जिसके लिए कई बड़े नेता दिल्ली तलब किये जा चुके हैं।

Read More : CG Weather Update : चक्रवाती तूफान मिचौंग से छत्तीसगढ़ होगा प्रभावित, इन जिलों में अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना

मिली जानकारी के मुताबिक, आज तीन राज्यों के बीजेपी प्रभारियों की दिल्ली में बैठक हो सकती है। वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा हो सकती है। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन दिल्ली में मौजूद हैं। इस बैठक में इन चारों राज्यों के मुख्या के चयन का निर्णय लिया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all