Popular Actor Died : सिनेमा जगत को एक और झटका, पॉपुलर एक्टर की हार्ट अटैक से हुई मौत, हर हर महादेव में निभाया कैमियो
June 4, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Popular Actor Died : सिनेमा जगत को एक और झटका लगा है। आज पॉपुलर एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से एक्टर के परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है। कन्नड़ सिनेमा के फेमस एक्टर नितिन गोपी का शुक्रवार (2 जून) की सुबह हार्ट अटैक आने से 39 साल की आयु में निधन हो गया है।
मौत की वजह
मिली जानकारी के अनुसार, नितिन गोपी बेंगलुरु स्थित अपने घर पर थे, इस दौरान उन्होंने साइन में दर्द होने लगा। बिगड़ते तबियत को देखते हुए हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन नितिन ने अस्पताल में ही निधन हो गया। तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स नितिन को बचा नहीं पाए।
इन फिल्मों में कर चुके काम
एक्टर नितिन गोपी कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में एक जाने माने नाम थे। फिल्म हैलो डैडी में उनके किरदार और एक्टिंग को काफी सरहाना मिली थी। इसके अलावा नितिन Keralida Kesari, Mutthinantha Hendati, Nishabdha जैसी फिल्मों में भी नजर आए। नितिन ने पॉपुलर सीरीज पुनर्विवाह में भी अहम भूमिका निभाई थी। उनका ये शो हिट रहा था।
फिल्म से हटकर नितिन ने टीवी में भी काफी काम किया है। एक्टर ने सीरियल हर हर महादेव के कुछ एपिसोड में कैमियो किया था और कई तमिल शोज में एक्टिंग भी की। नितिन के डायरेक्शन करने को लेकर भी कई प्लान्स थे। लेकिन उनकी यूं अचानक मौत से पूरी कन्नड़ इंड्स्ट्री को बड़ा झटका लगा है। नितिन का जाना कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है।
RELATED POSTS
View all