Live Khabar 24x7

राजिम कुंभ की तैयारियां जोरो पर, देश के कई राज्यों से आ रहे साधु-संत, इस दिन से लगेगा लोगों का ताता…

February 20, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में राजिम कुंभ कल्प की तैयारियां जोरो से चल रही हैं। बता दे कि इस बार राजिम कुंभ कल्प का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। जिसकी शुरुआत 24 फरवरी से होगा, जो आठ मार्च तक चलेगा। इसमें हरिद्वार, अयोध्या, काशी, मथुरा, चित्रकुट, मध्यप्रदेश समेत देश के विभिन्न स्थानों से साधु-संत, पीठाधीश्वर, मठाधीश, महात्मा, शंकराचार्य पहुंचेंगे।

राजिम कुंभ में आने के लिए महामंडलेश्वर विशेकानंद महाराज, महामंडेलश्वर शिवस्वरूपा नंद महाराज, महंत ज्ञान स्वरूपानंद महाराज, सतपाल महाराज, हरिद्वार के डा चिन्मयानंद महाराज, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री, सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा सहमति जता चुके हैं।

 

CG Budget Session : सदन में गूंजा रेत के अवैध कारोबार का मुद्दा, PM आवास के लिए रेत मुफ्त मिलेगी

दो हजार से अधिक साधु-संतों के जुटने की संभावना
कुंभ में देशभर के दो हजार से अधिक साधु-संतों के जुटने की संभावना है, जिनमें संपर्क कर आमंत्रण पत्र भेजा जाना शुरू हो चुका है। साधु-संतों के लिए पंडाल तैयार होने लगे हैं। राजिम कुम्भ कल्प में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ स्थानीय के साथ दिल्ली-मुंबई के कलाकर भी प्रस्तुति देंगे।

कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए एक अलग मंच बनाया जाएगा, जिसमें सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कार्यक्रम चलेगा। कलाकारों से संपर्क करने में अधिकारी जुटे हैं। धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प के लिए प्रदेशवासियों को आमंत्रित किया है।

100 बसें, दाल-भात केंद्र भी
लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से राजिम की ओर सभी दिशाओं से करीब 100 बसें अलग-अलग समय में रात दो बजे तक चलाई जाएंगी। सुरक्षा के मददेनजर बसों में एक-एक सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। खाद्य विभाग की ओर से 100 से अधिक दाल भात केंद्र संचालित होंगे। आयोजन स्थल पर 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

राजिम कुंभ कल्प के प्रभारी अधिकारी गिरीश विस्सा ने कहा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के निर्देश के बाद देशभर के साधु-संतों से संपर्क करके आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुंबई और दिल्ली के कलाकारों से भी संपर्क किया जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all