रायपुर। President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंची है। पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और सीएम भूपेश बघेल ने किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वे बिलासपुर के रतनपुर स्थित महामाया देवी का दर्शन करने के बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
बता दे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर कल गुरुवार को रायपुर आई थी, जहां उन्हें विवेकानंद विमानतल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर राष्ट्रपति का काफिला गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पंहुचा। यहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये। फिर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का शुभारंभ किया।