Live Khabar 24x7

दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जोरो पर चल रही तैयारियां, यहां देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम…

October 21, 2024 | by Nitesh Sharma

murmu

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। 25 अक्टूबर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर के व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तादी से लगा हुआ है। राष्ट्रपति इन दो दिनों में रायपुर एम्स, NIT, IIT, और चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगी। इस दौरान वे पुरखौती मुक्तांगन में आदिवासियों से भी मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय हो गया है।

25 अक्टूबर 2024 पहला दिन
सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन।
सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी।
दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करेंगी।
शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।

26 अक्टूबर 2024 दूसरा दिन
सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा।
सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान।
सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी।
दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।

RELATED POSTS

View all

view all