Live Khabar 24x7

राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, कल इतने बजे पहुंचेगी रायपुर, देखें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

October 24, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी शुक्रवार को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेगी। यहां वे चार विश्‍वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसमें एम्‍स के साथ एनआईटी, स्‍वामी विवेकानंद तकनीकी विश्‍वविद्यालय और आयुष विश्‍वविद्यालय शामिल है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा को दी गई है। आज राष्‍ट्रपति के काफिले का रिहसर्ल किया गया। राष्‍ट्रपति शुक्रवार को ओडिशा से यहां पहुंचेंगी, जबकि शनिवार की शाम को दिल्‍ली लौटेगीं।

25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन)

  • सुबह 11:00 बजे: राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।
  • सुबह 11:30 बजे: रायपुर AIIMS के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
  • दोपहर 1:00 बजे: AIIMS से राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगी।
  • दोपहर 3:00 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।
  • शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मिलेंगी।
  • शाम 6:00 बजे: राजभवन लौटकर रात्रि विश्राम करेंगी।

26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन)

  • सुबह 9:00 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा करेंगी।
  • सुबह 10:00 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान।
  • सुबह 11:00 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से राजभवन, रायपुर लौटेंगी।
  • दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
  • शाम 5:00 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी।

RELATED POSTS

View all

view all