Live Khabar 24x7

रायपुर कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, SSP ने 2 कांस्टेबल को किया सस्पेंड

March 29, 2024 | by livekhabar24x7.com

suspended

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोर्ट परिसर में पुलिस को चकमा देकर एक विचाराधीन बंदी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट के लाॅकअप से कोर्ट रूम ले जाने के दौरान मौका पाकर कैदी फरार हो गया। ड्यूटी पर तैनाती के दौरान लापरवाही करने वाले 2 कांस्टेबल को एसएसपी संतोष सिंह ने सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 2 महीने पहले रायपुर पुलिस ने अहमदनगर महाराष्ट् निवासी प्रदीप आदिनाथ को पुलिस ने नशे का कारोबार करते गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर नशे के इस सौदागर को पुलिस ने जेल भेज दिया था।

Read More : Raipur Crime : भाठागांव हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

गुरूवार को विचाराधीन बंदी प्रदीप आदिनाथ को रायपुर कोर्ट में पेशी में लाया गया था। जहां कोर्ट के लाॅकअप में लाकर उसे बंद किया गया था। पेशी का नंबर आने के बाद ड्यूटी पर तैनात दो कांस्टेबल बंदी को लेकर कोर्ट रूम के लिए रवाना हुए थे।

RELATED POSTS

View all

view all