Live Khabar 24x7

Priyanka Gandhi CG Visit : भिलाई में गरजी प्रियंका गांधी, मोदी सरकार पर जमकर किया प्रहार…

September 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

दुर्ग। Priyanka Gandhi CG Visit : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई। कार्यक्रम से पहले प्रियंका ने कार्यक्रम स्थल में लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। इसके आलावा उन्होंने सुआ नृत्य में भी सिरकत की।

अपने उद्बोधन के दौरान प्रियंका ने महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान प्रियंका गाँधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के उद्योगपति दोस्त करोड़ों कमा रहे हैं। लेकिन देश के किसान एक दिन में 27 रुपए कमाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां धान खरीदी का श्रेय लेते हैं, मैं उनसे पूछता हूं, मैं उत्तर प्रदेश से आती हूं, केंद्र सरकार जब छत्तीसगढ़ में धान खरीद रही है तो उत्तर प्रदेश के किसान 1200 और 1400 में धान क्यों बेच रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़े, जिन्होंने देश को खड़ा किया। उस दौर की राजनीति थी, जब नेता आगे देश के भविष्य भी देखते और वर्तमान को भी मजबूत बनाते थे। तब की राजनीति और आज की राजनीति में फर्क आ गया है। आज लोगों की जज्बात पर राजनीति हो रही है. जाति पर राजनीति करते हैं। जब धर्म, सम्प्रदाय पर राजनीति की बात होती है तो समझ लें कि आपका ध्यान भटकाने की साजिश की जा रही है। यह एक बहुत बड़ी साजिश है, जिससे आपका ध्यान भटकाया जा रहा है। महंगाई बेरोजगारी से ध्यान भटकाया जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all