प्रियंका गांधी ने भरा नामांकन, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और सोनिया गांधी भी रहे मौजूद
October 23, 2024 | by Nitesh Sharma
वायनाड। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल कर लिया हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।
बता दे कि नामांकन से पहले प्रियंका और राहुल ने रोड शो किया। यह प्रियंका का पहला लोकसभा चुनाव है। वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा, यह सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के कारण खाली हुई है, क्योंकि वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी विजयी रहे हैं।
प्रियंका के नामांकन से पहले उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने उनकी हौसला अफजाई की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में वाड्रा ने लिखा, “प्रियंका.. नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं। मैं हमेशा आपके समर्थन में आपके साथ हूं। देश आपके अभियान और संसद में आने का इंतजार कर रहा है। भगवान आपका भला करे।”
All the Best Priyanka, on the new journey.
Always by your side to support you.
The nation awaits your own campaign and arrival to the parliament.
God bless you. 🕉️✝️☪️🪯🙏♥️नई यात्रा के लिए शुभकामनाएँ प्रियंका।
आपका समर्थन करने के लिए हमेशा आपके साथ हूं।
राष्ट्र आपके स्वयं के… pic.twitter.com/r0sEvZ0uIh— Robert Vadra (@irobertvadra) October 22, 2024
RELATED POSTS
View all
