Live Khabar 24x7

प्रियंका गांधी का कल छत्तीसगढ़ दौरा, कोरबा में ज्योत्सना महंत का करेंगी प्रचार, देखें शेड्यूल

May 1, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रण में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है. इसी कड़ी में कल यानी 2 मई को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ रही है। वो कल कोरबा में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में प्रचार करेगी। छत्तीसगढ़ के बाद प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश दौरा है।

प्रियंका वाड्रा के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर मिनट टू मिनट जारी किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका गांधी सुबह 11:45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी, जहां से कोरबा के लिए रवाना होंगी। 12:30 बजे कोरबा पहुंचकर चिरमिरी में आयोजित सभा में शामिल होंगी। 12.30 से 1.30 बजे तक चुनावी सभा में शामिल होंगी। 1.35 पर कोरबा से बिलासपुर के लिए प्रियंका गांधी रवाना होंगी। दोपहर 2 बजे प्रियंका बिलासपुर से मध्यप्रदेश दौरे के लिए रवाना होंगी।

RELATED POSTS

View all

view all