Live Khabar 24x7

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, अधिकांश कुर्सियां खाली, मृत्युंजय दुबे ने महापौर पर साधा निशाना

February 22, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई हैं। शुआत में ही सदन में गहमागहमी का माहौल बना हुआ हैं। वहीं आज की सामान्य सभा में कई पार्षद नदारद हैं। जिसके कारण अधिकांश कुर्सियां अभी तक खाली हैं।

Read More : Raipur Nigam Budget 2024 : महापौर ढेबर आज पेश करेंगे रायपुर नगर निगम का बजट, राजधानीवासियों को मिल सकती है कई बड़ी सौगातें !

वहीं सदन में ऑडियो-वीडियो जारी करने की बात भी रखी गई। जिसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा हैं कि सदन में चर्चा के बीच बत्ती गुल हो गई, इस पर नेताओं ने व्यंग के बाण छोड़े और ठहाके भी लगाए। आज सदन में विपक्ष के सदस्य मृत्युंजय दुबे ने महापौर पर निशाना साधा हैं।

गूंजा- आएगा तो मोदी ही

हमारे संवाददाता ने बताया कि सदन में ‘आएगा तो मोदी ही’ के नारे गूंजे। जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि सभापति प्रमोद दुबे को अपने कान बंद करने पड़े।

खबर पर अपडेट जारी हैं….

RELATED POSTS

View all

view all