केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रोटेस्ट, आतिशी-सौरभ सहित हिरासत में कई नेता
March 22, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले मामलें में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मंत्री आतिशी और सौरभ समेत गिरफ्तारी की गई है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। ईडी केजरीवाल को आज PMLA कोर्ट में पेश करेगी।
ईडी दफ्तर जिस इलाके में स्थित है, वहां पर धारा 144 लगा दी गई है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए हमलावर हैं, तो वहीं आम आदमी पार्टी के लीडर्स और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर चुके हैं।
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे
अन्ना हजारे ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ। वो मेरे साथ काम करता था। शराब के बारे हम आवाज उठाते थे। वो शराब नीति बना रहा है। इसका दुख हुआ। सत्ता के सामने कुछ नहीं है। कानून के तौर पर जो होगा, वो होगा, सरकार देखेगी। अरविंद केजरीवाल ने मेरी बात नहीं मानी। मैं अब उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा।
दिल्ली में आईटीओ पर पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप की दिल्ली मंत्री आतिशी को हिरासत में ले लिया। आम आदमी पार्टी एक्साइज पॉलिसी मामले में सीएम केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
RELATED POSTS
View all