पूर्व सीएम भूपेश का काफिला रोकने पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया कांग्रेसियों पर की लाठीचार्ज

Spread the love

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच बड़ी झड़प देखने को मिली। दरअसल, कुछ दिन पहले भूपेश बघेल के काफिले को रोक दिया गया था। जिसके बाद आज इसे लेकर कांग्रेसी थाना घेराव करने पहुंचे थे। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान जामुल टीआई घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ता आज भिलाई थाने का घेराव करने पहुंचे थे। जहां भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। ये मामला भिलाई तीन का हिअ। कांग्रेसियों का आरोप है कि दो दिन पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल की गाड़ी को बीच सड़क रोकने की कोशिश की गयी थी।

इस मामले में कांग्रेसी विरोध जता रहे थे। साथ ही FIR के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर भी रोष दिखा रहे थे। सरकार और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे लगा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी रूकने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।


Spread the love