Live Khabar 24x7

PSC संग्राम : प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी सूर्या, CM बघेल को बताया सोनिया गांधी का कलेक्शन एजेंट

June 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज CGPSC के परिणाम पर विरोध जताते हुए ‘PSC संग्राम’ अभियान चलाया। जिसमें प्रदेश BJP के कई दिग्गज नेताओं के साथ-साथ BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। घेराव को रोकने के लिए पुलिस ने CM हाउस के चारों ओर बेरिकेट लगाया था लेकिन भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़कर सीएम हाउस का घेराव किया।

विरोध प्रदर्शन के पहले सप्रे स्कूल के पास आयोजित सभा में भाजपा के तमाम बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव, नारायण चंदेल, तेजस्वी सूर्या, समेत कई बड़े नेता शामिल थे।

Read More : PSC परिणाम को लेकर भाजयुमो का बड़ा प्रदर्शन, CM हाउस का करेंगे घेराव, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद

 

CM भूपेश बघेल पर प्रहार करते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की राज में शराब घोटाला, कोयला घोटाला और PSC भर्ती घोटाला समेत कई घोटाले हुए हैं जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “कलेक्शन मास्टर का किरदार बखूबी निभाया हैं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ का PSC कमीशन देश के सबसे घटिया कमीशन हैं। जिसका नेतृत्व भूपेश बघेल कर रहे हैं।

सूर्या ने कहा कि 2023 में अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो CG-PSC भर्ती की CBI जांच कराएंगे। यह प्रदर्शन परिवर्तन का बड़ा संदेश है। जितनी परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है सभी को रद्द करके फिर से परीक्षा करवाएंगे। हर प्रतिभागी की आंसर शीट को ऑनलाइन कार्बन कॉपी उपलब्ध कराएंगे। 100प्रतिशत पारदर्शिता होगी। पीएससी के हर एग्जाम सेंटर में परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।

Read More : PSC परिणाम को लेकर भाजयुमो का बड़ा प्रदर्शन, CM हाउस का करेंगे घेराव, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद

 

अरुण साव ने कही ये बात
ये लड़ाई वोट के लिए नहीं है। सत्ता के लिए नहीं है। ये लड़ाई आपके भविष्य, स्वाभिमान, लाखों माता-पिता के सपनों, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान , युवाओं के सम्मान की है। PSC घोटाला करके कांग्रेस ने जो आपके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया उसके खिलाफ है। ये प्रदेश के भविष्य के खिलाफ से लड़ाई है। आपकी आवाज बुलंद करने मैं इस लड़ाई में शामिल हो रहा हूं आपके लिए।

RELATED POSTS

View all

view all