Live Khabar 24x7

Pub G Ban Over : पब्जी की भारत में वापसी, सरकार ने गेम से हटाया बैन!

May 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Pub G Ban Over : भारत में पब्जी को लेकर के बड़ी फैन फॉलोइंग है। बैन लगने के बाद से गेमर्स इस गेम का लुफ्त नहीं उठा पा रहे थे। पर अब उनके लिए एक खुशखबरी है। पॉपुलर बैटल रॉयल गेम BGMI वापसी करने जा रहा है। करीब 10 महीने पहले इस गेम पर बैन लगा दिया गया था। सरकार के फैसले के बाद Google Play Store और Apple App Store से भी इस गेम को रिमूव कर दिया गया था।

ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई है, जिसमें यह दावा किया जा रहा था की पब्जी जल्द भारत में लौटेगा। इस बात को पक्का करते हुए Krafton ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है। बता दें कि BGMI कोई और नहीं बल्कि PUBG Mobile India का रिब्रांडेड वर्जन है, जिसे क्राफ्टन ने कुछ बदलाव के साथ लॉन्च किया था।

कंपनी ने दी जानकारी

Krafton India के CEO Sean Hyunil Sohn ने गेम की वापसी को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया, ‘हम भारतीय अथॉरिटीज के बहुत आभारी हैं, जो उन्होंने हमें Battlegrounds Mobile India (BGMI) के ऑपरेशन को दोबारा शुरू करने को मंजूरी दी है। पिछले महीनों में सपोर्ट और धैर्य रखने के लिए हम भारतीय गेमिंग कम्युनिटी का भी आभार व्यक्त करते हैं।’

उन्होंने बताया कि ये ऐप जल्द ही उपलब्ध होगा। पिछले कुछ सालों में भारत सरकार ने 300 से ज्यादा ऐप्स को बैन किया है, जिसमें BGMI एक मात्र ऐसे ऐप है, जो वापसी कर रहा है। इस कदम से साउथ कोरियन गेमिंग कंपनी को बड़ी राहत मिलेगी। Krafton ने भारतीय स्टार्टअप ईकोसिस्टम में 10 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।

चूंकि, ये PUBG Mobile का ही रिब्रांडेड वर्जन था और इसमें ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किया गया था. यही वजह थी कई लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे थे. यहां तक की Krafton पर आरोप लगा था कि कंपनी ने उन्हीं चीनी अधिकारियों को हायर किया है, जो PUBG Mobile India के लिए काम कर रहे थे.

RELATED POSTS

View all

view all