PUBG Back : 10 महीने के बैन के बाद लौटा BGMI, इस दिन से खेल पाएंगे गेम, यहां से करें डाउनलोड

Spread the love

नई दिल्ली। PUBG Back : भारत के गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। BGMI अब एंड्रॉइड डिवाइस में डाउनलोड के लिए अवेलेबल हो गया है। अगर आप एक iOS यूजर है तो आपको 29 मई का ऐप अवेलेबल होने के लिए इंतजार करना होगा। हालांकि, अभी एंड्रॉएड यूजर्स के लिए यह ऐप प्रीलोड करने के लिए अवेलेबल हुआ है। इसे मोबाइल में इंस्टाल करने के बाद अभी खेला नहीं जा सकता है। BGMI गेम को 29 मई से ही अवेलेबल कर दिया जाएगा।

10 महीने बाद रिटर्न

BGMI को पिछले साल 28 जुलाई 2022 को सुरक्षा से खिलवाड़ करने के कारण बैन कर दिया गया था। जिसके बाद से एपल के ऐप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर से BGMI ऐप हटा दिया गया था। बैन लगने से पहले देश में BGMI गेम के यूजर्स की संख्या 1 साल के अंदर 100 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई थी। सितंबर 2020 में पबजी बैन के बाद पहली बार 2021 में BGMI को भारत में लॉन्च किया गया था। आज 10 महीने के बैन के बाद BGMI गेम प्ले स्टोर में अवेलेबल हो गया है।

ऐसे करें डाउनलोड

सीधे गूगल प्ले स्टोर पर BGMI या PUBG सर्च करने पर ऐप नजर नहीं आएगा। हमने एक बार Battlegrounds Mobile India,भी लिखकर सर्च किया लेकिन हमें यह गेम नहीं मिला। हालांकि जब बीजीएमआई की वेबसाइट पर गए तो वहां दिए लिंक से गूगल प्ले स्टोर पर BGMI मिल गया।

  • गूगल प्ले स्टोर से बैटलग्राउंट्स मोबाइल इंडिया को डाउनलोड करने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले https://www.battlegroundsmobileindia.com/ वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट पर पहुंचने पर आपको प्ले स्टोर के आइकन पर ‘Get It On Google Play Store’ लिखा हुआ मिलेगा। आपको इस आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • आइकन पर क्लिक करते ही आप गूगल प्ले स्टोर पर पहुंच जाएंगे। यहां से PUBG BGMI को डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा।

Spread the love