Pushpa 2 Movie Teaser : पुष्पा भाऊ के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर धांसू टीजर रिलीज, देखें वीडियो…
April 8, 2024 | by Nitesh Sharma
मुंबई। Pushpa 2 Movie Teaser : मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 : द रूल का टीजर रिलीज कर दिया गया है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर आज सुबह 11 बजकर 07 मिनट पर फिल्म के टीजर के रिलीज की गई।
टीजर में अल्लू अर्जुन साड़ी पहने नजर आ रहे हैं और साड़ी पहनकर ही गुंडों की पिटाई कर रहे हैं। फैंस को टीजर खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के साथ अल्लू अर्जुन की पुष्पा राज के किरदार में वापसी होगी वहीं रश्मिका भी पुष्पा राज की पत्नी श्रीवल्ली के रोल में वापसी करेंगी। लंबे समय से फैंस फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे थे और अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।
Read More : Pushpa 2 Team Accident : पुष्प 2 की टीम हुई हादसे का शिकार, कई कलाकार घायल, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सीक्वल में अब दिखेगी बदले की कहानी
साल 2021 में रिलीज हुई ‘Pushpa’ में लाल चंदन की तस्करी के बीच पुष्पा राज और श्रीवल्ली की प्यार भरी कहानी दिखाई गई। बीच में फैमिली ड्रामा भी खूब था। पहले पार्ट के आखिरी सीन में पुष्पा-श्रीवल्ली की शादी और इससे पहले शेखावत (फहाद फाजिल) संग हुई जुबानी जंग देखने को मिली, जो अब सीक्वल में बदले की आग में बदलती दिख रही है।
RELATED POSTS
View all