Live Khabar 24x7

आर. प्रज्ञानानंद ने रचा इत‍िहास, क्लास‍िकल चेस में दुनिया के नंबर-1 ख‍िलाड़ी को दी मात…

May 30, 2024 | by Nitesh Sharma

रमेशबाबू प्रज्ञानानंद

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। भारतीय चेस स्टार रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने इतिहास रच दिया है। दरअसल उन्होंने क्लासिकल शतरंज में वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को शिकस्त दे दी हैं। प्रज्ञानानंद ने यह जीत नॉर्वे चेस टूर्नामेंट 2024 में 29 मई यानि बुधवार को दर्ज की है, जो नोर्वे के स्टावेंजर में चल रहा है।

18 वर्षीय प्रज्ञानानंद ने वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को उनके घर में जाकर हराया है। सफेद मोहरों से खेलते हुए प्रज्ञानानंद ने पिछले साल के एफआईडीई वर्ल्ड कप विजेता कार्लसन को कांटे की टक्कर में हराया। इसी के साथ भारतीय ग्रैंडमास्टर ने टूर्नामेंट के ओपन सेक्शन में एकल बढ़त हासिल कर ली है।

Read More : Sports News : भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान, शमी को मिला अर्जुन अवार्ड, इन्होने हासिल किया मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

टूर्नामेंट के छह खिलाड़ियों की स्टैंडिंग में प्रज्ञानानंद से हारने के बाद कार्लसन पांचवे नंबर पर आ गए हैं। भारतीय गैंडमास्टर ने नोर्वे शतरंज के तीसरे राउंड के अंत तक 9 में से 5.5 अंक हासिल किए। कार्लसन को हराने वाले प्रज्ञानानंद महज चौथे भारतीय हैं।

टूर्नामेंट का चौथा राउंड 30 मई यानी बृहस्पतिवार को शुरू होगा। इस बीच, फैंस की निगाहें आर प्रज्ञानानंद पर होंगी और देखना होगा कि वह अपनी बढ़त बरकरार रखने में कामियाब होते हैं या नहीं।

RELATED POSTS

View all

view all