Live Khabar 24x7

रायपुर के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, एक महीने के लिए पांच छात्र निंबलित

November 12, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। राजधानी रायपुर के पं. जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में हुए रैगिंग केस में कार्रवाई की गई है। एमबीबीएस के सेंकड ईयर के पांच छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। अंशु जोशी, अक्षत जायसवाल, विकास टंडन, गौरव चंद्र महाली और आयुष गुप्ता, इन छात्रों को निलंबित किया गया हैं। 2023 बैच के पांच छात्रों को एक महीने के लिए सस्पेंड किया गया है।

इस अवधि में ये छात्र समस्त कक्षाओं और क्लिनिक पोस्टिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे। पांचों छात्रों के परिजनों को कॉलेज में बुलाकर स्टाम्प में उनके बच्चों के द्वारा भविष्य में रैगिंग में संलिप्त न होने से संबंधित शपथ पत्र देने कहा गया है।

Read More : खुदाई के दौरान मिट्टी में दबे 20 से अधिक लोग, अब तक 4 महिलाओं की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

बता दें कि रैगिंग का यह मामला दिवाली से पहले का है। इस एक्शन से पहले हुई कार्रवाई में सेकंड ईयर के दो छात्रों को 10 दिनों के लिए कॉलेज से निलंबित किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, व्हाट्सएप ग्रुप में सीनियर छात्र रैंगिंग की गतिविधि संचालित कर रहे थे। इस ग्रुप में जूनियर और सीनियर छात्र शामिल थे। इस व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये रैगिंग के लिए सीनियर छात्र जूनियर छात्रों को निर्देश देते थे। सी में ग्रुप मे छात्रों के लिए ड्रेस कोड और सर मुंड़वाने संबंधी मैसेज भेजा गया। यह मैसेज जूनियर छात्रों ने अपने परिजनों को भेज दिया। परिजन ने स्थानीय स्तर पर इसकी शिकायत की। शिकायत पर जब कॉलेज प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तब फर्स्ट ईयर के छात्रों और उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय और नेशनल मेडिकल कमिशन नई दिल्ली को दी। इसके बाद यह मामला कॉलेज के एंटी रैगिंग कमेटी तक पहुंचा।

 

 

Ragging in Raipur Medical College

 

Ragging in Raipur Medical College

 

Ragging in Raipur Medical College

RELATED POSTS

View all

view all