Rahul Gandhi Bungalow : रागा करने जा रहे सरकारी आवास खाली, आज लोकसभा सचिवालय को सौंपेंगे चाबी
April 22, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Rahul Gandhi Bungalow : मानहानि मामलें (Rahul Gandhi Defamation Case) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उनकी सांसद के रुपए में आयोग्य घोषित कर दिया गया था, वहीं उनकों सरकारी आवास खाली करने के आदेश भी दिया था। आदेश के बाद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के सरकारी आवास पर शिफ्ट हो गए है। राहुल गांधी को आज 12, तुगलक लें बंगला लोकसभा सचिवालय को सौप देंगे।
Rahul Gandhi Bungalow : दो दशक से जिस घर में राहुल गांधी रह रहे थे, वहां से कुछ सामान के साथ अपनी मां सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास में शिफ्ट हो गए। सूरत की एक अदालत ने 23 मार्च,2023 को राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी ठहराया था और उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद वह सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए गए थे। उन्होंने सूरत की सत्र अदालत में मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को चुनौती दी थी, जिसने सजा को रद्द करने की उनकी अपील को खारिज कर दिया। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि सत्र अदालत के आदेश को अगले हफ्ते गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी।
Rahul Gandhi Bungalow : राहुल गांधी 14 अप्रैल को अपने कार्यालय और कुछ निजी सामान को बंगले से हटा लिया था। जानकारी के मुताबिक, रागा ने शुक्रवार शाम को अपने बचे हुए सामान को उस बंगले से हटा दिया। एक ट्रक को उनके सामान के साथ घर से बाहर लेकर जाते हुए देखा गया था. आज 22 अप्रेल को वह अपने घर की चाबी लोकसभा सचिवालय को सौंपेंगे
RELATED POSTS
View all