Live Khabar 24x7

Rahul Gandhi Bunglow : राहुल गांधी को वापस मिला 12 तुगलक लेन का सरकारी बंगला, कहा – पूरा हिंदुस्तान मेरा घर

August 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Rahul Gandhi Bunglow : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में सजा पर रोक लगने के बाद आज उन्हें सरकारी बंगला वापस दे दिया गया है। सांसदी बहाल होने के बाद हाउस कमेटी ने राहुल को 12 तुगलक लें का बंगला आवंटित कर दिया है।

इस बीच राहुल गांधी असम कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक के लिए एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे। जब कांग्रेस सांसद से अपना आधिकारिक आवास वापस पाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है।

नियम अनुसार, उन्हें टाइप-VII आवास आवंटित हो सकता है। दरअसल, 8 टाइप के सरकारी आवास की श्रेणी है। केंद्रीय मंत्रियों को टाइप-VIII आवास मिलता है जो सबसे बड़ी श्रेणी है। टाइप-V और टाइप-VII आवास लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को आवंटित किए जाते हैं।

बाकी अन्य श्रेणियों के आवास शासकीय कर्मियों को आवंटित किए जाते हैं। राहुल गांधी संसद में तीन बार कार्यकाल पूरा कर चुके हैं इसलिए वह टाइप-VII बंगले के लिए पात्र हैं।

Read More : Modi Surname मामलें में Rahul Gandhi ने SC में दाखिल किया जवाब, कहा – माफी मांगने से मना करने पर अहंकारी बताना निंदनीय

Rahul Gandhi Bunglow : लोकसभा सचिवालय ने दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी 27 मार्च को 22 अप्रैल तक सरकारी आवास खाली करने को कहा था। जिसके बाद राहुल गांधी ने 22 अप्रैल को अपना आधिकारिक बंगला खाली कर दिया था।

उस वक्त कांग्रेस के राहुल गांधी ने कहा था कि यह सच बोलने के लिए चुकाई गई कीमत है। इसके बाद राहुल 10 जनपथ पर अपनी मां के आवास पर रहने आ गए। अभी भी वह अपनी मां के साथ रह रहे हैं।

Read More : Emergency Landing : Rahul Gandhi और Sonia Gandhi की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई यह वजह

क्या लड़ेंगे 2024 का चुनाव

Rahul Gandhi Bunglow : फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को फौरी राहत मिली हैं। कोर्ट ने मामले को खारिज नहीं किया गया, बल्कि सजा पर रोक लगाई है। अब मामले में नए सिरे से सुनवाई होगी। अगर ऊपरी कोर्ट भी राहुल को इस मामले में दो साल की सजा सुनाता है तो राहुल चुनाव लड़ने से अयोग्य हो जाएंगे।

वहीं, कोर्ट से बरी होने या दो साल से कम सजा मिलने पर राहुल चुनाव लड़ सकेंगे। हालांकि, ये फैसला कब तक आएगा ये देखना होगा। वहीं कोर्ट अपना फैसला 2024 के चुनाव के बाद भी दे सकता है। ऐसे में राहुल गांधी 2024 का चुनाव लड़ सकते हैं।

 

RELATED POSTS

View all

view all