Live Khabar 24x7

Rahul Gandhi CG Visit : 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, जनसभा को करेंगे संबोधित

September 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Rahul Gandhi CG Visit : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्रियों का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इसी बीच 25 सितंबर को एक बार फिर राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वे 25 सितंबर को तखतपुर में सभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद 28 सितंबर को मल्लिकार्जुन खरगे राजनांदगांव आएंगे। बलौदाबाजार-भाटापारा में भरोसे के सम्मेलन भी शामिल होंगे।

कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की पहली बैठक 25 सितम्बर को होने वाली है। शाम 6 बजे राजीव भवन में चुनाव अभियान समिति की बैठक होगी। यह समिति स्पीकर डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में बनाई गई है। PCC प्रभारी कुमारी शैलजा, CM भूपेश बघेल समेत सभी सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में चुनाव अभियान की रणनीति पर चर्चा होगी।

RELATED POSTS

View all

view all