Live Khabar 24x7

Rahul Gandhi CG Visit : आज रायपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी, युवा सम्मेलन को करेंगे संबोधित

September 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Rahul Gandhi CG Visit : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। नवा रायपुर के ग्राउंड में होने वाले राजीव युवा मितान किसान सम्मेलन में राहुल गांधी दोपहर करीब 2 बजे पहुंचेंगे।

कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ सीनियर ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह, सह प्रभारी विजय जांगिड़ समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।

जानिए राहुल गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • दोपहर 2 बजे – राहुल गांधी का कार्यक्रम स्थल में आगमन
  • 02:00 बजे से 2:20 बजे – प्रदर्शनी का अवलोकन और युवाओं से संवाद
  • दोपहर 2ः20 बजे – सभी नेताओं के साथ मंच पर आएंगे राहुल गांधी
  • 2ः20 से 2ः20 बजे तक – छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और राजगीत
  • 2ः23 से 2ः28 तक – स्वागत, राजकीय गमछा से
  • 2ः38 से 2ः50 तक – गिरीश देवांगन, प्रदीप शर्मा, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और खेलमंत्री उमेश पटेल का उद्बोधन
  • 2ः50 से 2ः53 तक – उत्कृष्ट काम करने वाले 5 राजीव युवा मितन क्लबों के सदस्यों का सम्मान
  • 2ः53 से 3 बजे तक – नव नियुक्त शिक्षकों को राहुल गांधी नियुक्ति पत्र देंगे।
  • 3ः00 से 3ः10 बजे तक – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्बोधन
  • 3ः10 से 3ः25 बजे तक – राहुल गांधी का सम्बोधन
  • 3ः25 से 3ः27 बजे तक – अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट
  • 3ः27 से 3ः30 बजे तक – डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आभार प्रदर्शन करेंगे

RELATED POSTS

View all

view all