Live Khabar 24x7

13 अप्रैल को बस्तर में आएंगे राहुल गांधी, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

April 8, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट से चुनावी बिगुल फुकने राहुल गांधी 13 अप्रैल को पहुंचेंगे। बस्तर में मोदी इफेक्ट को तोड़ने राहुल गांधी पूरा जोर आजमाएंगे। बस्तर में राहुल गांधी बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। पहले चरण के चुनावी अभियान के लिए 13 अप्रैल को बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में राहुल की एक बड़ी जनसभा होगी। इसमें पूरे संसदीय क्षेत्र से कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी शामिल होंगे।

कांग्रेस ने राहुल के सभा की जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने राहुल की चुनावी सभा में ताकत दिखाने स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को भी जवाबदारी सौंप दी है। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में माहौल बनाकर बस्तर की सीट बरकरार रखने की कोशिशों मे पार्टी के दिग्गज जुटे हुए हैं।

RELATED POSTS

View all

view all