Live Khabar 24x7

रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, थोड़ी देर में भरेंगे नामांकन

May 3, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायबरेली। लंबे सस्पेंस के बाद लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जहां एक ओर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। तो वहीं दूसरी ओर के एल शर्मा अमेठी सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। इस बीच राहुल गांधी समेत पूरा परिवार प्राइवेट प्लेन में अमेठी पहुंच गया है।

थोड़ी ही देर में सोनिया, प्रियंका के साथ रायबरेली से नामांकन भरेंगे राहुल गांधी। नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व सीएम अशोक गहलोत रायबरेली के अथिति विश्राम गृह पहुंच गए है। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद है।

 

RELATED POSTS

View all

view all