Live Khabar 24x7

आज छत्तीसगढ़ पहुंचेगी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

February 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। बता दे कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राज्य की सत्ता से बाहर होने के बाद राहुल गांधी पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। कांग्रेस पदाधिकारी ने बताया कि यात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर रायगढ़ जिले में प्रवेश करेगी।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दो दिन के अंतराल के बाद यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़, सक्ती और कोरबा जिलों से होकर गुजरेगी। उसके अगले दिन यात्रा कोरबा, सूरजपुर से होकर गुजरेगी, जबकि 13 फरवरी को सरगुजा और बलरामपुर से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को यात्रा बलरामपुर से झारखंड रवाना होगी।

Read More : Bharat Jodo Nyay Yatra : प्रदेश स्तरीय विभिन्न समितियों का हुआ गठन, जानें किन्हें, कहां की मिली जिम्मेदारी…

7 जिलों को कवर करेगी यात्राछत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 536 किलोमीटर की होगी, जो 7 जिलों की कवर करेगी. इनमें रायगढ़, अंबिकापुर, सक्ति, जांजगीर चांपा, कोरबा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले शामिल हैं। वहीं, ये यात्रा छत्तीसगढ़ की 11 में से 4 लोकसभा सीट रायगढ़, कोरबा, जांजगीर और सरगुजा से गुजरेगी को कवर करेगी।

प्रदेश की 11 लोकसभा सीट में से वर्तमान में कांग्रेस के पास सिर्फ 2 सीट ही हैं, जबकि बाकी की 9 सीटों पर BJP का कब्जा है। ऐसे में कांग्रेस सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी तैयारी में जुटी हुई है।

RELATED POSTS

View all

view all