Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जीप पर सवार होकर पहुंच रहे लोगों के बीच, देखें Live…

February 11, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कांग्रेस के नंबर 1 नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे है। दो दिन से रुकी यात्रा फिर से शुरू हो चुकी है। दोपहर साढ़े 12 बजे राहुल गांधी रायगढ़ पहुंचे। जिंदल एयरपोर्ट पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गांधी प्रतिमा पर पूजा-अर्चना करने के बाद पदयात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने के लिए प्रदेश के सीनियर कांग्रेस नेता रायगढ़ में मौजूद हैं।

शहर के हर चौक-चौराहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी से मिलने भारी तादात में पिछले 3 घंटे से अधिक समय तक सड़को किनारे मौजूद हैं। ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत कर रहे हैं। इससे पूर्व रायपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ी में गीत भी जारी किया गया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करते ही विवादों का दौर शुरू हो गया है। रेंगालपाली सभा स्थल के आस-पास दीवारों पर लिखे नारों को लेकर समर्थक आपस में भिड़ गए। कई दीवारों पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भी नाम मिटाकर पूर्व मंत्री उमेश पटेल का नाम लिख दिया गया। नाम लिखने को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। लोकसभा चुनाव के माहौल आपसी गुटबाजी पार्टी पर भारी पड़ सकती है।

RELATED POSTS

View all

view all