Live Khabar 24x7

झारखंड के गोड्डा में फंसा राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर, नहीं मिल रहा क्लीयरेंस, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप…

November 15, 2024 | by Nitesh Sharma

rahul

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रांची। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में फंस गया है। वे यहां एक जनसभा के लिए पहुंचे थे लेकिन अभी तक उनके हेलिकॉप्टर को एटीसी से क्लीयरेंस नहीं मिला है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल गांधी लाल कलर के हेलिकॉप्टर में बैठे नजर आ रहे हैं और जिस मैदान पर में हेलिकॉप्टर खड़ा है, वहां भार भीड़ जमा हो गई है।

दूसरी ओर राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर फंसे होने को लेकर कांग्रेस भड़क गई है और पार्टी ने पीएम मोदी की जनसभा को राहुल के फंसे होने की वजह बताया है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के कारण राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया है। गौरतलब है कि राहुल का हेलिकॉप्टर गोड्डा के बेलबड्डा में रुका हुआ है। हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस न मिलने पर स्थानीय कांग्रेस विधायक ने इसे बीजेपी की गलत नीति बताया है।

RELATED POSTS

View all

view all