Live Khabar 24x7

Railway Update : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! कल पटरी पर नहीं दौड़ेगी ये गाड़ी, तो ये ट्रेन चलेगी लेट…

June 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए काम की खबर हैं। दरअसल रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु ईस्ट कोस्ट रेलवे के विशाखापट्नम रेल मंडल के रायगड़ा-विजयनगरम सेक्शन ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक लेकर कुछ कार्य किया जायेगा। यह कार्य दिनांक 22 जून तक किया जायेगा। जिसके कारण कल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है-

रद्द होने वाली गाडियां

दिनांक 22 जून, 2023 को रायपुर एवं विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08227/08528 रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

Read More : Railway Update : यात्रीगण कृपया ध्यान दे! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, जानें वजह

 

देरी से चलने वाली गाड़ी

दिनांक 22 जून, 2023 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12807 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से चलेगी ।

 

RELATED POSTS

View all

view all