Raipur : 13 वर्षीय बालक हुआ लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, तलाश में जुटी पुलिस…
October 23, 2024 | by Nitesh Sharma
Raipur : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के रावतपुरा फेज 1 इलाके में रहने वाला 13 वर्षीय बालक अचानक गायब हो गया। बालक घर से खेलने निकला था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। घटना के समय का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बच्चे को आखिरी बार देखा गया था।
read more : Raipur South By-Election : टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस नेता का सोशल मीडिया पर छलका दर्द, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
घटना के बाद से बच्चे के परिजन बेहद परेशान हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल, बच्चे के लापता होने की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।
RELATED POSTS
View all
