Raipur : अशोका बिरयानी के 6 कर्मचारी पुलिस के गिरफ्त में, SDM कोर्ट में किया गया पेश
April 19, 2024 | by Nitesh Sharma
Raipur : तेलीबांधा क्षेत्र स्थित अशोका बिरियानी होटल के 6 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। बता दे कि बीते कल यानी गुरुवार को होटल के दो कर्मचारियों की चेंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गई थी। इस हादसे की खबर कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों और पत्रकारों से होटल के स्टाफ ने मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया था। इसकी शिकायत पर तेलीबांधा ठाणे में की गई थी।
Read More : Raipur : अशोका बिरयानी को कराया गया बंद, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिए हर एक बिंदु पर जांच के निर्देश
दरअसल, तेलीबांधा के अशोका बिरयानी के गटर में 18 अप्रैल को दो कर्मचारियों की संदिग्ध लाश मिली। पुलिस के मुताबिक दोनों साफ सफाई के लिए गटर में उतरे थे। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी होटल में इलेक्ट्रिशियन थे।
डिप्टी CM ने दिए थे जांच के निर्देश
पत्रकारों के साथ मारपीट के इस मामले को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गंभीरता से लिया था। डिप्टी सीएम के आदेश के बाद बिरयानी सेंटर के तीन कर्मचारियों की आज और गिरफ्तारी हुई। साथ ही होटल को भी बंद करवा दिया गया है।
RELATED POSTS
View all