Live Khabar 24x7

Raipur : अशोका बिरयानी को कराया गया बंद, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिए हर एक बिंदु पर जांच के निर्देश

April 19, 2024 | by Nitesh Sharma

ashoka

 

Raipur : गुरुवार को दो कर्मचारियों की मौत के अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट को बंद करा दिया गया है। जब तक जांच चलेगी, तब तक अशोका बिरयानी को बंद रखा जायेगा। बता दे कि कल गटर की सफाई के दौरान अशोका बिरयानी के दो कर्मचारियों की मौत हो गयी थी। बाद में घटना के कवरेज के लिए जब पत्रकार पहुंचे, तो अशोका बिरयानी के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की।

Read More : Raipur Breaking : गुढ़ियारी के CSEB गोडाउन में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार देख सहम उठी राजधानी

गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी कल हुई घटना को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने पत्रकारों से हुई मारपीट की घटना को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बिल्कुल नहीं होनी चाहिये। मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार की बात पता चली है, उन्हें ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए. विषय की जाँच की जा रही है। जब तक जाँच जारी है, तब तक बिरयानी सेंटर बंद रहेगा।

RELATED POSTS

View all

view all