Live Khabar 24x7

Raipur Auto Expo 2023 : ऑटो एक्सपो में प्रशांत देशकर हुए सम्मानित, आउटडोर मीडिया के रूप में संस्था के सराहनीय कार्य की हुई प्रशंसा

April 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Raipur Auto Expo 2023 : दोपहिया व चारपहिया वाहनों की खरीदी करने वालों के लिए साइंस कालेज मैदान में आटो एक्सपो 2023 आयोजित किया गया। रायपुर आटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (राडा) द्वारा आयोजित इस एक्सपो का समापन 18 अप्रैल को किया गया।

Raipur Auto Expo 2023 इस आटो एक्सपो में प्रदेशभर के हर क्षेत्र के ग्राहक वाहन खरीदी के लिए पहुंचे । इस सम्पूर्ण आयोजन में आउटडोर मीडिया पार्टनर के रूप में राजधानी के देशकर एडवरटाइजिंग को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया हैं। संस्था की ओर से डायरेक्टर प्रशांत देशकर ने सम्मान प्राप्त किया।

Read More : BIG BREAKING : दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, घटना में 11 जवान शहीद

इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया, राडा के अध्यक्ष विवेक गर्ग, महासचिव कैलाश खेमानी और फाडा के राष्ट्रिय अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

View all

view all