Raipur : रायपुर नगर निगम में भाजपा पार्षद दल का हल्ला बोल प्रदर्शन, शहर में जल संकट को लेकर भाजपा पार्षदों ने मेयर को घेरा
June 18, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में जलसंकट को लेकर भाजपा के पार्षदों का गुस्सा फूटा। इस मुद्दे को लेकर भाजपा के पार्षदों ने आज नगर निगम में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के पार्षदों ने महापौर एजाज ढेबर के चेम्बर के सामने ढ़ोल, नगाड़ा, थाली भी बजाए।
Read More : Raipur Breaking : बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को इस्तीफा सौंपा, रायपुर के सभी विधायक रहे मौजूद
प्रदर्शनरत पार्षदों ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में लोग पेयजल के संकट से परेशान हैं। जिसके चलते हमे यह कदम उठाना पड़ा। और ढ़ोल, नगाड़ा, थाली बजाकर महापौर को नींद से जगाने का प्रयास किया गया।
RELATED POSTS
View all