Live Khabar 24x7

Raipur : कल होगा ‘ब्लूबर्ड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल’ का उ‌द्घाटन, मंत्री बृजमोहन होंगे मुख्य अतिथि…

January 13, 2024 | by livekhabar24x7.com

Raipur : रविवार यानी कल (14 जनवरी) रायपुर में बच्चों के एक नए सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल का उद्‌घाटन किया जाएगा। इस अस्पताल का नाम “ब्लूबर्ड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल’ रखा गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। वहीं अस्पताल का लोकार्पण मंत्री अग्रवाल के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

बता दे कि नवनिर्मित यह अस्पताल रायपुर के विधानसभा रोड पर स्थित है। जो 100 बेड का सर्व सुविधायुक्त सुपरस्पेशयलिटी बच्चों का अस्पताल है। यहां बाल चिकित्सा से संबंधित सभी प्रकार के उच्च स्तरीय उपचार प्रदान किया जाएगा। अस्पताल में आपातकालीन सेंटर, एनआईसीयू (NICU), पीआईसीयू (PICU), बच्चों के लिए विशेष ऑपरेशन थियेटर सहित समस्त सुविधाएं उपलब्ध है। इस अस्पताल में पहली बार बच्चों के विशेष्य सुविधाएं जैसे कि पूर्णकालिक शिशु रोग सर्जरी ट्रामा सेंटर, बच्चों के हृदय रोगों की जांच व उपचार, बच्चो के एलर्जी व अस्थमा चाइल्ड डेवलपमेंट विभाग इत्यादि उपलब्ध कराई जाएंगी।

Read More : Raipur : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दानी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं को दी बड़ी सौगात, बूढ़ा तालाब मार्ग पर बने गेट का खोला ताला 

इस अस्पताल के संचालकों के अनुसार यह अस्पताल छत्तीसगढ़ और आसपास के प्रदेश में रहन वाले बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन रहेगा और बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदा करेगा और राज्य के बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ब्लूबर्ड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ ममता लालवानी, डॉ. आलोक अग्रवाल और शिल्पा भार्गव ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अस्पताल बच्चों के लिए एक अत्याधुनिक अस्पताल होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है और यह बच्चों को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान करेगा। इस अस्पताल के उ‌द्घाटन से रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को बेहतर स्वास सेवा प्राप्त होने की उम्मीद है।

RELATED POSTS

View all

view all