Live Khabar 24x7

रायपुर ब्रेकिंग : आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू और सौम्या चौरसिया के ठिकानों पर मारा छापा

August 16, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Breaking
CG Breaking
CG Breaking

रायपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज (शुक्रवार) EOW ने बड़ी कार्रवाई की हैं। दरअसल ईओडब्ल्यू की टीम ने निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू और सौम्या चौरसिया के ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों की टीम ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड के 17 ठिकानों पर दबिश दी है। समीर बिश्नोई के राजस्थान, सौम्या चौरसिया के बैंगलोर और रानू साहू के झारखंड के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति के केस में यह कार्रवाई की जा रही है।

Read More : CG Breaking : IAS चंदन कुमार बने वित्त विभाग के विशेष सचिव, राज्य सरकार ने सौंपा अतिरिक्त प्रभार, देखे आदेश

इधर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भी एसीबी ने छापा मारा है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ठेकेदार एमएस पटेल के घर पर एसीबी की टीम पहुंची। 10 सदस्य टीम फिलहाल जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबिक अधिकारी सौम्या चौरसिया की छोटी बहन की शादी इस परिवार में हुई है। फिलहाल एसीबी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

RELATED POSTS

View all

view all