Raipur Breaking : रायपुर के नए SSP (पुलिस अधीक्षक) संतोष सिंह ने आज पदभार संभाल लिया हैं। बता दे कि वे इससे पहले बिलासपुर के एसपी थे, जबकि बिलासपुर से पहले उन्हें कोरबा की कमान सौंपी गई थी।
Read More : Raipur Breaking : बाल संप्रेशण गृह माना से 3 किशोर फरार, मचा हड़कंप
मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले संतोष सिंह के पिता भी पत्रकार हैं। बेहतर पुलिसिंग के लिए कोरिया जिले रहते हुए एसपी संतोष सिंह का चयन ‘IACP अवॉर्ड 2021’ के लिए किया गया था। यह सम्मान अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस की ओर से दिया जाता है। तब इस सम्मान के लिए 6 देशों के 40 पुलिस अफसरों को चयन किया गया था। इसमें भारत से दो IPS अफसर संतोष सिंह और उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अमित कुमार का नाम शामिल था।