Raipur Breaking : बिल्डिंग के 8वें फ्लोर से गिरी महिला, मौके पर हुई मौत, घटनास्थल पर पुलिस मौजूद
June 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Raipur Breaking : राजधानी रायपुर से बड़ी जानकारी मिल रही है। कॉम्प्लेक्स के 8वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। यहां Palm Bellagio के 8वें फ्लोर से महिला गिर गई है। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई है। घटना के तुरंत पार आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी है। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मृतक की शिनाख्त भोली बघेल उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतिका फ्लैट में घरेलू काम करने जाती थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है।
RELATED POSTS
View all